फोटो30प्राथमिक विद्यालय में अखबार पढ़ते विद्यार्थी। संवाद
कासगंज। जनपद के विद्यालयों में अब बच्चे विद्यालय में अखबार पढ़ेंगे। प्रत्येक स्कूल पर प्रचलित एक हिंदी और एक अंग्रेजी अखबार की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर उनमें विज्ञान, संस्कृति, इतिहास जैसे विषयों में रुचि बढ़ने के उद्देश्य से सकारात्मक पहल की गई है। इससे बच्चों में मध्य स्क्रीन टाइम भी कम होगा। साथ ही अखबार में आने वाले नए नए और कठिन शब्दों के अर्थ जानकर भाषाई विकास में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता में भी वृद्धि होगी। बच्चों द्वारा प्रार्थना सभा में अखबारों का वाचन भी कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के मध्य समाचारों पर चर्चा और महत्वपूर्ण समाचारों की कटिंग को संरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।