फोटो28कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में निर्देश देते सीडीओ वीरेंद्र सिंहस्रोत:स
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कुपोषित बच्चों के संबंध में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कुपोषित बच्चों को चिह्नित करें और एनआरसी में भर्ती कराएं। जिससे बच्चों को अच्छा उपचार मिल सके।समीक्षा के दौरान कासगंज, सहावर, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा क्षेत्र की कार्य स्थिति सही नहीं पाई गई। वहीं फीडिंग में बाल विकास परियोजना पटियाली सिढ़पुरा, सोरोंजी व कासगंज की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिन में शत-प्रतिशत पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लर्निंग लैब से संबंधित कार्य न होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी से समवद्ध कर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं सीडीपीओ को कार्यों में सुधार कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।