फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 15 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरहा में सोमवार की सुबह की संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर पर कमरे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गोरहा निवासी तमन्ना (22) पत्नी वीरेश का शव सोमवार की सुबह 11:30 बजे कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वीरेश का भतीजा मनीष (10) जब किसी काम से छत पर पहुंचा तो उसने कमरे में तमन्ना का शव फंदे पर लटका देखा। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में उसके ससुरालीजन और परिजन से उसकी मौत के बारे में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतका सोरोंजी की रहने वाली थी। उसकी शादी दो माह पूर्व हुई थी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें