फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत

Fri, 06 Feb 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (ढोलना)। छर्रा मार्ग पर बुधवार रात को ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार युवक की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। युवक ससुराल गांव सिरसवा से देर रात अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ढोलना के गांव नगला खंगार निवासी गोपाली (40) पुत्र जयसिंह बुधवार को अपनी ससुराल गांव सिरसवा गया था। देर रात कासगंज से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहा था।
छर्रा मार्ग पर कस्बा बिलराम के पास कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद गोपाली ऑटो से निकलकर सड़क पर गिर गए। ट्रक से कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो और ट्रक चालक मौके से भाग निकले। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। यसदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें