फोटो08कासगंज जंक्शन पर ट्रेन में मिली नवजात को जिला अस्पताल से आगरा बाल गृह भेजते कर्मी । स्र
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में छह दिन पूर्व मिली नवजात बालिका स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है। बालिका को आगरा स्थित राजकीय बाल गृह में भेज दिया गया है।
आरपीएफ को रेलवे स्टेशन पर रेलवे लगेज कोच में बीती 5 मार्च को करीब तीन से चार दिन की नवजात बालिका रोती मिली थी।
इस बच्ची को चाइल्ड लाइन के माध्यम से जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बालिका के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर मंगलवार को चाइल्ड लाइन टीम ने उसे आगरा स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया।
इस दौरान चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर सौरभ यादव, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, वन स्टॉप सेंटर की प्रियंका यादव, एसएनसीयू के नोडल डॉ. कैलाश बाबू, प्रभारी पुष्पेंद्र यादव, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर रूबी यादव, केस वर्कर मयंक कुलश्रेष्ठ और रेनू मौजूद रहे।