फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अधिष्ठापन समारोह में नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

Thu, 02 Jul 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इनरव्हील संजीवनी का अधिष्ठापन समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया और सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उर्मिला सक्सेना एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट रविका अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर पूनम माहेश्वरी एवं सचिव पद पर डॉ. नीलिमा गोयल, आईएसओ शीतल माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष पद पर दीपाली गोयल ने पदभार ग्रहण कर सेवा का संकल्प व्यक्त किया। अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी ने कहा कि जो नई जिम्मेदारी क्लब ने उन्हें सौंपी है, उसका वह सभी के सहयोग से निर्वहन करेंगी। उन्होंने डॉक्टर डे और चार्टर्ड एकाउंटेंट डे पर सम्मानित होने वाली विभूतियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए और आगामी समय में किए जाने वाले सेवाभावी कार्यों पर मंथन किया गया। इस दौरान गीता अग्रवाल, संगीता गोयल, प्रीति तायल, नीता तायल, अर्चना गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, लीना अग्रवाल, मीनाक्षी बिड़ला, कल्पना द्विवेदी, इंदु, रेनू शर्मा, रीता अग्रवाल, संगम, नीतू अग्रवाल सहित क्लब की अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें