फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: माध्यमिक विद्यालयों में नया शिक्षासत्र आज से, 15 दिन चलेगा स्कूल चलो अभियान

Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार स्कूल चलो अभियान के तहत 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने और कक्षा नौ व 11 में नए प्रवेश बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का सतत मूल्यांकन होगा। औसत से कम प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण (रिमेडियल टीचिंग) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई में सुधार लाया जा सके।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनका स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति से अवगत कराया जाएगा और उन्हें स्वच्छता, पोषण तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालयों में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य के अंतर्गत प्रत्येक माह एक दिन विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें कक्षा-कक्ष की साज-सज्जा, बागवानी, श्रमदान, क्ले मॉडलिंग और हस्तकला जैसे कार्य शामिल होंगे। वर्ष में दो बार अभिभावक-शिक्षक बैठकों के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वेस्ट टू बेस्ट उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्लबों का गठन किया जाएगा, जिनके माध्यम से उन्हें अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन गतिविधियों का रिकॉर्ड विद्यालय की पत्रिका और वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
साथ ही, विद्यार्थियों और शिक्षकों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर क्लब का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।
खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय स्तर पर सदनवार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद जनपद, मंडल और राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी। हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें