फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एनसीसी अधिकारी अभिषेक यादव ने रचा इतिहास

विज्ञापन
फोटो29एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
कासगंज। केए पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। प्राचार्य एके रुस्तगी ने बताया कि लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव ने महाराष्ट्र के कैंपटी में प्रशिक्षण लिया था। यह एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में 90 दिवसीय प्री कमीशंड कोर्स (पीआरसीएन) सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग लिया। जिसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से लगभग 520 एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) ने शिरकत की। अभिषेक यादव ने कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें डायरेक्टर जनरल्स बैटन और कमांडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को दिया जाता है। अभिषेक यादव वर्तमान में नौवीं यूपी बटालियन एनसीसी, हाथरस से संबद्ध हैं। उनकी सफलता पर महाविद्यालय सचिव विनय कुमार जैन, रोवर्स प्रभारी डॉ. अजीत यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंकित कौशल, डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत, डॉ. बिजेंद्र यादव, डॉ. हर्ष मिश्रा, डॉ. कुशहर साहनी आदि प्रोफेसर ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें