फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नरदौल-बरौना गंगा बांध जर्जर, बाढ़ का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
फोटो 32 - गंजडुंडवारा में नरदौली से बरौना तक जर्जर कच्चा बांध। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नरदौल से बरौना तक गंगा की धारा को रोकने के लिए बनाया गया कच्चा बांध इस समय जर्जरहाल है। बांध में कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं और यह खोखला हो गया है। आगामी माह में गंगा में पानी बढ़ने लगेगा। पानी का दबाव बढ़ने पर बांध के कटने का खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बांध की तत्काल मरम्मत की मांग की है। यह बांध 80 के दशक में श्रमदान से तैयार हुआ था। बाद में सिंचाई विभाग ने इसका रखरखाव शुरू किया। अब भी सिंचाई विभाग ही इसका रखरखाव करता है। जीव-जंतुओं ने भी बांध को क्षतिग्रस्त किया है। यदि बांध टूटा तो आसपास के गांवों में बाढ़ की समस्या पैदा हो सकती है।

मरम्मत करना जरूरी
बरौना-नरदौली का कच्चा बांध कटरी की आबादी का सुरक्षा कवच है। बांध कमजोर हो गया है। समय से मरम्मत नहीं हुई तो बाढ़ के समय बांध कट सकता है। - रतन लाल बघेल
विज्ञापन


बरौना-नरदौली बांध की मरम्मत करना बेहद जरूरी है। समय से मरम्मत नहीं हुई तो बांध में कटान हो सकता है। सिंचाई विभाग का ध्यान मरम्मत पर नहीं है।- कृष्णवीर सिंह
वर्जन-

- बरौना-नदरौली बांध पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग बाढ़रोधी तैयारियों में जुटा है। - पंकज कश्यप, सहायक अभियंता, सिंचाई।

फोटो 32 - गंजडुंडवारा में नरदौली से बरौना तक जर्जर कच्चा बांध। स्रोत संवाद

फोटो 32 - गंजडुंडवारा में नरदौली से बरौना तक जर्जर कच्चा बांध। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें