फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नाइट क्रिकेट में मुउद्दीनपुर ने सहावर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव तैयबपुर में रविवार रात सर्व समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा नेता जुनैद मियां ने किया। उन्होंने फीता काटकर और टॉस उछालकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। मुकाबले में मुउद्दीनपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सहावर और मुउद्दीनपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में दर्शकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खूब उत्साह दिखाया। यह 10 ओवरों का मुकाबला था। मुद्दीनपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सहावर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 52 रन बनाए।
विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 53 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मुद्दीनपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उसने नाै ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस दाैरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जुनैद मियां ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। नियमित खेल से शारीरिक फिटनेस बनी रहती है और मानसिक मजबूती भी मिलती है।

मैच में मौसीन खान और राहुल कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक राहुल कुमार, अध्यक्ष विकास गौतम, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, हिमांशु, अमित कुमार, गुड्डू और सोनू सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें