फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नन्हे हाथों से संवरेगा पर्यावरण, होगा संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर लाला में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ 2026 की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। यह क्लब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालयों में पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गठित किया गया है।
विज्ञापन

क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राएं स्वच्छता, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रधानाचार्य धनंजय प्रताप सिंह को ईको क्लब का प्रभारी बनाया गया है। शशि वर्मा को नोडल और रंजीत कुमार को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विभिन्न कक्षाओं से समन्वयक भी चुने गए हैं।
कक्षा एक से राघव, दो से हरिओम, तीन से गौरवी, चार से संध्या और पांच से हरीश कुमार समन्वयक बने हैं। एक छात्र कैबिनेट का भी गठन किया गया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत बच्चों से ही होनी चाहिए।
विज्ञापन


रजनेश बने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री बंदिनी
क्लब की कैबिनेट में प्रधानमंत्री रजनेश वर्मा को बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बंदिनी, स्वच्छता मंत्री बबली और सुरक्षा व न्याय मंत्री सौरभ कुमार हैं। पोषण मंत्री नीतेश, उपस्थिति मंत्री सपना और शिक्षा मंत्री वंदना को दिए गए हैं। कौशल विकास मंत्री प्रवेंद्र, पर्यावरण मंत्री मानपाल, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री प्रगति और संचार एवं संपर्क मंत्री विपन हैं। सभी सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें