फोटो36पीएम श्री इंटर कॉलेज कासगंज में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देतीं डॉक्टर । संवाद
कासगंज। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हेल्थ क्लब के तहत स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने स्वास्थ्य से संबंधित सवाल पूछे।
चिकित्सक डॉ. भावना यादव ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया। पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. प्रवीन ने कहा कि छात्राओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सही जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। ऑप्टोमेट्रिस्ट विपिन ने मोबाइल और स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान हेल्थ क्लब प्रभारी दीपमाला, एएनएम बेबी, शीला देवी, शिक्षिका सुनीता यादव, अनुषा सिन्हा, अजब सिंह, विभा राजपूत, दीक्षा शर्मा, प्रीति राजपूत और निकिता शर्मा आदि मौजूद रहींं।