फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लिंक फेल होने से अटका पैसा, चौथे दिन भी भटके ग्राहक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा अमांपुर के एटा जिला सहकारी बैंक शाखा में पिछले दो दिनों से कनेक्टिविटी ठप होने के कारण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। सर्वर चालू न होने से खाताधारकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एटीएम और यूपीआई सुविधा के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक शाखा में पिछले दो दिनों से कनेक्टिविटी ठप होने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। खाताधारकों को धन निकासी और जमा जैसे जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। बैंक में एटीएम और यूपीआई जैसी वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।
खाताधारकों का कहना है कि कई लोगों को कृषि कार्य, घरेलू जरूरतों और अन्य जरूरी भुगतान के लिए नकदी की आवश्यकता है लेकिन बैंकिंग सेवा ठप होने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाखा परिसर में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और कर्मचारी भी उपभोक्ताओं को केवल इंतजार करने की सलाह देते रहे।
विज्ञापन

परेशान खाताधारक हेतराम, पुष्पेंद्र, होरीलाल, सुखराम और संगीता सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्चाधिकारियों तथा जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कनेक्टिविटी तत्काल बहाल कराने की मांग की है।

वर्जन :
कनेक्टिविटी संबंधी समस्या की सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। इसके बावजूद दूसरे दिन तक तकनीकी टीम का कोई कर्मचारी शाखा नहीं पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। - देवेश यादव, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें