फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मोक्षदा एकादशी... स्नान से मेले तक, हर कदम बना तीर्थ

विज्ञापन
फोटो 15कासगंज सोरोंजी में परिक्रमा मार्ग में सिग्नल वाले बाबा आश्रम के पास तैनात पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोरोंजी। मोक्षदा एकादशी स्नानपर्व और पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालुओं ने मेला मार्गशीर्ष का भी आनंद उठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मेला पूरे दिन और देर रात तक गुलजार रहा। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की जिससे मेला ग्राउंड के दुकानदारों के चेहरे पर चमक दिखाई दी।
मेले में किसी ने खजला खरीदा तो किसी ने नारंगी। खजला नारंगी की दुकानों पर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ थी वहीं खाद्य पदार्थों की दुकान पर भी भीड़ थी। मेले में लगे मीना बाजार, पत्थर बाजार, लकड़ी काठ बाजार एवं ढोलक व धार्मिक सामग्री की बिक्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगास्नान और परिक्रमा कर मेले का लुत्फ लिया। मनोरंजक खेल, तमाशों के मेले में लगे शो भी फुल रहे। कड़ाके की ठंड के बीच उत्साहित लोग झूला झूलने से भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला ग्राउंड में जबरदस्त भीड़ रही। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु रुक रुककर ही आगे बढ़ पा रहे थे। खिलौना बाजार की दुकानों में भी बच्चों के लिए अभिभावक खिलौनों की खरीद कर रहे थे। कहीं बच्चे बांसुरी खरीद रहे थे तो कहीं भौंपू। मेले में लगे फड़ बाजार में स्टील के बर्तन और घरेलू सामानों की खरीदारी भी श्रद्धालु कर रहे थे। पत्थर बाजार में सिल बंटना की बिक्री हुई। वहीं काठ बाजार में छोटे बच्चों की लकड़ी की गाड़ियां खूब बिकीं। श्रद्धालुओं की मेले में अच्छी भीड़ आने से दुकानदारों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। दुकानदार सलीम ने बताया कि मेले में नारंगी की बिक्री 30 रुपये किलो हुई है। मीना बाजार में काॅस्मेटिक की दुकान चलाने वाले अमित ने बताया कि दिनभर मेला अच्छा चला है। अभी रात बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी मेले में कई दिनों तक ऐसी रौनक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें