फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: निर्माणाधीन बाईपास के कारण एक्सीडेंट जोन बन रहा मोहनपुरा रोड

विज्ञापन
फोटो40मोहनपुरा में पथरेकी फ्लाईओवर के पास हादसे के बाद बनाया गया स्पीड ब्रैकर । संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। बाईपास निर्माण की वजह से नगला डुकरिया से मोहनपुरा तक करीब दो किलोमीटर का क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य बन चुका है। पिछले दो सालों में हुए हादसों में अब तक 14 जानें जा चुकी हैं। इनमें राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास मिट्टी की धाय ढहने से चार मौतें भी शामिल हैं। वहीं, सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना 1 - 11 अक्तूबर 2024 को गांव कांतौर निवासी रिंकी पुत्री अतर सिंह की रोडवेज बस से टक्कर लगने से मौत हुई थी। मृतका कासगंज से मेला देखकर ऑटो से वापस घर लौट रही थी। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी थी।

घटना 2- 11 नवंबर 2024 को निर्माणाधीन बाईपास पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के पास मिट्टी की धाय गिरने से बड़ी संख्या में महिलाएं दब गई थी। इनमें से गांव रामपुर निवासी प्रेमा देवी पत्नी गंगा प्रसाद, सरस्वती पत्नी रघुवीर, राम बेटी पत्नी दानपाल, पिंकी पुत्री मानपाल सिंह की मिट्टी में दबने के बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना 3- 18 मार्च 2025 को सुबह स्कूल जाते समय रोडवेज की चपेट में आने से गांव अफजलपुर निवासी 15 वर्षीय गुंजन पुत्री राजकुमार और उसके 14 वर्षीय भाई सुमित की मौत हो गई थी।

घटना 4- 9 फरवरी 2026 को गांव कांतौर निवासी गुड्डो देवी पत्नी जय सिंह की खेत से वापस लौटते समय राधा स्वामी सत्संग व्यास के समीप ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

घटना 5- 20 जून 2026 को गांव नगला डुकरिया निवासी निखिल पुत्र हरदयाल की कांतौर पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपने पिता को खाना देने खेत पर जा रहा था।

घटना 6 - 31 अगस्त 2026 को कांतौर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रॉले की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हो गए।
-
हादसे के बाद बनाए अस्थायी स्पीड ब्रेकर
मोहनपुरा। कांतौर गांव में शिवा इंटर कॉलेज के सामने सोमवार तड़के हुई भीषण दुर्घटना के बाद सबक लेते हुए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। गांव पथरेकी गांव और फ्लाईओवर के पास अस्थायी स्पीड ब्रेकर बनाए गए, जिससे वाहन निर्धारित गति सीमा में ही दौड़ सकें। संवाद
-
बाईपास से हटाई गई बेरीकेडिंग
मोहनपुरा। राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने कांवड़ यात्रा के दौरान लगाई गई बैरिकेडिंग को सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे के बाद हटा दिया गया है। अब दोनों लेन से ट्रैफिक को गुजारा जा रहा है। सोमवार को एक लेन से ट्रैफिक गुजरने के चलते पिकअप और ट्रॉले में टक्कर हो गई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान आश्रम के पास बैरिकेडिंग लगाई गई थी। अब सिकंदराराऊ की तरफ जाने वाले वाहन बाई लेन में और कासगंज की ओर जाने वाले वाहन दायीं लेन से गुजरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें