फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 53 लाख रुपये से बनेगा मोहनपुर-सरौंठी मार्ग

Sat, 11 Jul 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एक और सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मोहनपुर से सरौंठी मार्ग तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 53 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह सड़क काफी समय से जर्जर थी। ग्रामीण लंबे समय से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे गांवों का संपर्क प्रभावित होता था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 53 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। सड़क बनने से मोहनपुर और सरौंठी के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी। छात्र-छात्राओं और दैनिक यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें