फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: किशोर की गुमशुदगी दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर गेट क्षेत्र से एक किशोर लापता हो गया। परिजन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सहावर गेट स्थित नगला बस्ती निवासी संजय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनका बेटा ऋषि (15) 8 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजन के मुताबिक, किशोर की लंबाई पांच फीट और रंग सांवला है। वह हरे रंग की टी-शर्ट, पायजामा पहने हैं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि लापता हुए किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें