फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुरस्कार पाकर चहके मेधावी छात्र-छात्राएं

Wed, 28 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 45- पटियाली की ग्राम पंचायत नरदौली में मेधावी छात्र छात्राओं को वितरित की गई साइक
विज्ञापन
पटियाली। ग्राम पंचायत नरदौली में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान कुंती देवी मेधावियों को लैपटॉप साइकिल देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। पूर्व में ग्राम प्रधान कुंती देवी ने अमर सिंह शास्त्री इंटर कॉलेज में मेधावियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने वचन को पूरा करते हुए मेधावियों को सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली निवासी असदगढ़ एवं हाईस्कूल की छात्रा काजल निवासी हड़ोरा को प्रथम स्थान पाने पर लैपटॉप दिए गए। द्वितीय स्थान पर आने वाली दीक्षा निवासी असदगढ़ एवं रोहित कुमार निवासी नरदौली को उपहार में साइकिल प्रदान की। ग्राम प्रधान ने कहा कि छात्र-छात्राएं हीं देश और समाज का भविष्य है। सभी मेहनत करके पढ़ें। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अवनीश गुप्ता, इंटर कॉलेज के मैनेजर दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य शेर सिंह, अध्यापक दीपक गुप्ता, कमल सिंह, दीपक, रितिक चौहान, राजू शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें