फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Wed, 28 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 26- ढोलना क्षेत्र में मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण करते एएसपी सुशील कुमार व सीओ आंचल
विज्ञापन
कासगंज/ढोलना। ढोलना थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक लुटेरे को मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से लूटी गई रकम में से 35000 रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।24 जनवरी की रात नगला मनी में मेडिकल कारोबारी नंदकिशोर के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि लुटेरे योगेंद्र निवासी किनावा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने उनसे 1.73 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पीडि़त ने प्राथमिकी थाना ढोलना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें लुटेरों का सुराग लगाने में लगी थीं। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा एवं एसओजी प्रभारी चंचल सिरोही, सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह को लुटेरे योगेंद्र के मूवमेंट की जानकारी हुई। पुलिस टीमों ने भगवंतपुर पुल पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान गढ़ी पंचगाई की ओर से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मुड़कर भागने लगा। इसी बीच बाइक फिसलने से वह गिर गया। लुटेरे ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लुटेरे योगेंद्र के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल दशा में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान की गई पूछताछ में लूट की वारदात का खुलासा हुआ। एएसपी सुशील कुमारने बताया कि चार दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष दो लुटेरे फरार हैं उनकी तलाश जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें