फोटो32कासगंज में जिला सैनिक एवं पुर्नवास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कमांडर
कासगंज। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सभागार में शनिवार की दोपहर सैनिक बंधुओं की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद सैनिक के पत्नियों और उनके अन्य आश्रितों को सरकारी कार्यालय में सम्मान और कार्य में प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंसूर अहमद अंसारी ने की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह ने कहा कि शहीदों की पत्नियाें का सम्मान करना समाज का दायित्व है। सैनिकों के पीछे उनके परिवार, विशेषकर महिलाओं का धैर्य और त्याग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होता है। सरकारी कार्यालय में उनकी शिकायताें को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निस्तारण किया जाए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में लेफ्टिनेंट सत्यप्रकाश राजपूत ने शहीदों की पत्नियों को कैप पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने मांग की सैनिकों और उनके आश्रितों की प्रार्थना पत्र पर त्वरित सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाए।शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को शहीद के परिजन को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में कासगंज, एटा और बदायूं जनपद के शहीदों की पत्नियों और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान श्वेता यादव, रत्ना देवी, रश्मि पाल, रामश्री, राममूर्ति, पूनम देवी, नीरज, सुनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।