फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बस में आग की आहट, धुआं देखते ही कूदे यात्री

Sun, 29 Mar 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07सिकंदराराऊ मार्ग ​स्थित अथैया पर रोडवेज बस में लगी आग को बुझाते लोग।स्रोत:वीडियो ग्रैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज डिपो की एक अनुबंधित बस में शनिवार की सुबह अथैया-पिवारी के पास बैट्री के तारों में शॉट-सर्किट होने के कारण इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। आग लगने की आहट से यात्री सहम गए। वे आन-फानन में बस से कूद गए। हालांकि इससे पहले की आग बड़ा रूप लेती चालक-परिचालक ने तत्परता के साथ बस को रोककर अग्निशमन यंत्र और रेत की मदद से आग पर काबू पाया।कासगंज डिपो की अनुबंधित बस शनिवार की सुबह करीब 10:45 बजे रोडवेज स्टैंड से यात्रियों को लेकर अलीगढ़ जा रही थी। बस में करीब 26 यात्री सवार थे। अथैया-पिवारी के पास अचानक बस की बैट्री के तारों में शॉट-सर्किट होने से आग लग गई। यात्रियों ने इंजन से धुआं उठता देखा तो बस में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में जान बचाने के लिए यात्री बस से कूद गए। बस में आग लगते ही चालक और परिचालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने बस को तुरंत सड़क के किनारे रोक लिया। इसके बाद परिचालक ने अग्निशमन यंत्र और चालक ने रेत डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी एआरएम नीरज कुमार, एसएसआई अनुराधा धाकरे की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को सकुशल अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया। घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी और चालक-परिचालक की तत्परता से आग को फैलने का मौका नहीं मिला। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार, ने बताया कि अनुबंधित बस में बैट्री के तारों में शॉट-सर्किट होने से मामूली आग लग गई थी। समय रहते ही अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया। सवारियों को दूसरी बस से अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें