फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: टीबी से पीड़ित विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
फोटो 34 कासगंज पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतिका उर्मिला के परिजन। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव अलीपुर बरवारा में टीबी से पीड़ित एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना सहसवान में ग्राम सिलहरी निवासी हाकिम सिंह पुत्र सिपाही लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन उर्मिला की उसके ससुराल अलीपुर बरवारा में हत्या कर दी गई है। सूचना पर पचलाना चौकी प्रभारी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि उर्मिला पिछले करीब दो महीने से अपने मायके में रहकर टीबी की बीमारी का इलाज करा रही थी। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उसकी मां अतर कली उसे ससुराल छोड़ कर गई थी।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के अनुसार, रात करीब 10 बजे विवाहिता की मौत हो गई। उन्होंने इसकी सूचना मायके के लोगों को दी तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि विवाहिता टीबी रोग से पीड़ित थी। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें