कासगंज। पति से विवाद के बाद नाराज होकर घर से निकली विवाहिता को जीआरपी ने एक माह बाद सकुशल खोज निकाला है। महिला दादरी, गौतमबुद्ध नगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में मिली। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद उसे उसकी सहमति से पिता और परिजन को सुपुर्द कर दिया है।
जिला कन्नौज में थाना तालग्राम के गांव कुंवरपुर गांव निवासी सचिन प्रताप सिंह ने 14 जुलाई को जीआरपी थाने में पत्नी वर्षा के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि विवाद के बाद वर्षा नाराज होकर कासगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 15040 कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस में बैठकर बिना बताए चली गई थी।
थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे जीआरपी टीम ने महिला को वहां से सकुशल खोज निकाला। वर्षा को उसकी सहमति के आधार पर उसके पिता अजित निवासी सराय ठेकु, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज व परिजन को सुपुर्द कर दिया।