फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर जहर देने का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 08:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर के गांव पूरनपुर में रविवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव पूरनपुर निवासी काजल (25) की शादी जनपद बुलंदशहर थाना डिबाई के गांव दानपुर निवासी सुरेंद्र के साथ जुलाई 2022 में हुई थी। उसके भाई मोहित का आरोप है कि 3 सितंबर को ससुरालीजन ने जान से मारने की नियत से उसे विषाक्त पदार्थ पिला दिया। 

जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। काजल को परिजन अपने साथ ले आए और निजी अस्पताल में उपचार कराया। हालत में सुधार होने पर काजल को अपने साथ मायके वाले गांव ले गए। रविवार रात दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


देररात घर पर ही काजल की मौत हो गई। परिजन ने मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें बेटा कार्तिक (ढाई साल) और बेटी नंदिनी (3 माह) की है। 

अमांपुर थाना पुलिस के मुताबिक, महिला ने ससुराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी मां उसे घर पर ले आई और रविवार रात उसकी मौत हो गई। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें