फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को बंद रहेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। डीएम प्रणय सिंह एवं एसपी ओम प्रकाश सिंह ने पेट्रोल पंप एवं ढाबा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप, होटल एवं ढाबों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे संचालित अवस्था में लगाए जाएं। सभी प्रतिष्ठानों पर भोजन की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री न की जाए।
डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। एसपी ने निर्देश दिए कि होटल एवं ढाबों पर मांसाहारी भोजन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, एएसपी सुशील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, पेट्रोल पंप एवं ढाबा संचालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें