फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मार्गशीर्ष मेला- पुरुषों को लठ तो महिलाओं को लुभा रही ढोलक

Wed, 10 Dec 2025 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो24सोरोंजी मेला मार्गशीर्ष में ढोलक खरीदती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी का मेला मार्गशीर्ष गुलजार है। मेले में पुरुषों को जहां मुंगेरी लाठी लुभा रही है। वहीं महिलाओँ को ढोलक लुभा रही है। महिलाओं और पुरुषों की सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं दो सामानों की दुकान पर नजर आ रही है।मेला मार्गशीर्ष में मुंगेरी लाठी काफी प्रसिद्ध है। हर साल मेले में बड़ी संख्या में विक्रेता मुंगेरी लाठी लेकर आते हैं। यह लाठियां खासतौर पर टनकपुर (उत्तराखंड) के जंगलों में उगने वाले बांस से तैयार की जाती हैं। इन्हें भट्टी पर पकाया जाता है और इनकी सबसे बड़ी खासियत हहै कि यह अंदर से खोखली नहीं बल्कि ठोस होती हैं। लाठी के बीच-बीच में गांठें होती हैं। इसकी मजबूती के कारण ही यह ग्रामीण और किसानो की पहली पसंद बनी हुई है। मेले में लगी विभिन्न स्टॉलों पर अलग-अलग आकार में यह लाठियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनकी कीमत आकार के अनुसार 50 रुपये से 500 रुपये की बीच है।
विज्ञापन

इसके अलावा ढोलक की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा संख्या नजर आ रही है। शहर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की दुकान नहीं है। ऐसे में मांगलिक कार्यों में बजाने के लिए ढोलक की कमी महिलाओं को खलती है। यही कारण है कि महिलाएं ढोलक की खरीद के लिए मेले का इंतजार करती हैं। अमरोहा व अन्य इलाकों से दुकानदार मेले में आए हुए हैं। जहां ढोलक की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। इसके संगीत के शौकीनों को तबला और अन्य वाद्य यंत्र भी लुभा रहे हैं। यहां ढोलक 250 रुपये से 700 रुपये के मध्य में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें