फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला मार्गशीर्ष: श्रद्धालुओं के साथ रखें मधुर व्यवहार, करें सहायता

Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो22सोरोंजी में मेला मार्गशीर्ष को लेकर निर्देश देतीं एसपी अंकिता शर्मा।स्रोत:पुलिस मीडिया 
विज्ञापन
कासगंज। मेला मार्गशीर्ष में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज के अलावा अलीगढ़ रेंज के हाथरस, अलीगढ़ एवं एटा जनपद से भी फोर्स बुलाया गया है। इसके अलावा पीएसी की फ्लड यूनिट को भी आपात स्थिति के लिए तैनात किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ सहयोग व सेवाभाव के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने मेला मार्गशीर्ष एवं पंचकोसी परिक्रमा में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार का परिचय दिया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाए। वाहनों की पार्किंग सही तरीके से हो, तभी मेले की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि मेले की सफलता यातायात व्यवस्था पर निर्भर करेगी। यदि जाम लगेगा तो मेले की व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जाम न लगने दिया जाए। सतर्कता से यातायात व्यवस्था संभाली जाए जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हों। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्नान पर्वों पर गंगाघाट व हरि की पौड़ी पर पूरी सतर्कता रखी जाए। फ्लड यूनिट के जवान सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। जिससे कोई हादसा न हो। ड्यूटी में लापरवाही न रखी जाए। एसडीएम सदर संजीव कुमार व सीओ आंचल चौहान ने भी पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा। इस दौरान इंस्पेक्टर सदर कोतवाली प्रवेश राणा, इंस्पेक्टर सोरोंजी कोतवाली जगदीश चंद्र, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें