फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सदर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए पहल

Fri, 13 Mar 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो10जर्जर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ में मुख्यमंत्री को सौंपते सदर विधायक देवेंद्र रा
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों की स्थिति सुधारने की पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में विधायक देवेंद्र राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। इन सड़कों का निर्माण प्रदेश सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। इससे लोगों को रोजाना आने-जाने में कठिनाई होती है। बरसात के मौसम में इन सड़कों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों ने इनके निर्माण की मांग सदर विधायक से की थी। विधायक ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव में ये सड़कें की गईं शामिल
-नरौली डाबर रोड से दीवान नगर तक
-नगला छत्ता बंबी से नगला जोर जूनियर हाईस्कूल तक
-नगला झद्दी में रोशन लाल नेताजी के स्कूल मार्ग का निर्माण
-मद्दूपुर डाबर रोड से अथैया व नगला क्रिश्चियन से नगला बाबू मार्ग तक
-हजारा नहर सैपन से बढ़वारी कला, ढोलना गढ़ी मार्ग से बंबा पटरी नारायन नगला तक
-ऐंठपुरा मोड़ से सिगतरा मुबारिकपुर सरकारी ट्यूबवेल तक
-बढ़ारी वैश्य और नगला बौहरे की जर्जर सड़कें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें