फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: घर से महज 500 मीटर दूर मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
फोटो40मृतक आसिफ का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में कासगंज-अमांपुर मार्ग पर करसाना गांव के पास सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटनास्थल मृतक के अपने गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर था। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे राहगीरों ने करसाना गांव की पुलिया के पास शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कमालपुर गांव के रहने वाले आसिफ खां (40) के रूप में की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए हैं।
युवक की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि आसिफ नशे का आदी था। हालांकि, उसकी मौत अत्यधिक नशे के कारण हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें