फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जंगल में मिला व्यक्ति का शव, जहर सेवन की आशंका

विज्ञापन
फोटो48सोरोंजी के गांव बिरौंची में युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस ।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव बिरौंची के पास जंगलों में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव बिरौंची के पास जंगलों में सोमवार को ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान बिरौंची निवासी मुकेश (50) पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई। परिजन के अनुसार, मुकेश अविवाहित था और भटिंडा में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था।
वह करीब डेढ़ माह पहले गांव से काम के लिए भटिंडा जाने की बात कहकर गया था। सोमवार को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सीओ सदर आंचल चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। शव के पास से एक विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली है। किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-
तलाशी में मिला मथुरा से मारहरा का रेल टिकट
पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 7 मई का मथुरा से मारहरा तक का एक रेल टिकट बरामद हुआ है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुकेश 7 तारीख को ट्रेन के जरिये मारहरा पहुंचा और वहां से अपने गांव आया था। परिवार में भाई तिलक सिंह व अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें