फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिना अनुमति के गांव सुजरई में काटे जा रहे थे आम के हरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव सुजरई में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

वन दरोगा और सेक्शन अधिकारी योगेश कुमार गौतम को 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:35 बजे सूचना मिली कि गांव सुजरई में आम के हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। इस पर वन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और गांव पहुंची।
आसपास के किसानों से पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हुआ कि पेड़ों की कटाई बिना किसी अनुमति के कराई गई थी। गांव की पूर्व दिशा में आम के हरे पेड़ काटे गए थे। जांच में पता चला कि गांव के कुंवर पाल, जो वर्तमान में आंबेडकर नगर, एटा का निवासी है और विवेक कुमार, निवासी हुंडा शेखपुर के शामिल हैं।
विज्ञापन

वन रक्षक हेमेंद्र कुमार की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 की धारा 4 और 10 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
-
बरामद लकड़ी और कानूनी कार्रवाई

मौके पर वन विभाग की टीम को कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद हुई। इनके ठूंठ की गोलाई 299 सेंटीमीटर, 292 सेंटीमीटर, 229 सेंटीमीटर और 217 सेंटीमीटर मापी गई। सुरक्षा की दृष्टि से बरामद लकड़ी ग्राम प्रधान को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें