फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। बदायूं हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना में थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्यांऊ निवासी सगीर अहमद और उनके मित्र अरहान खान को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों रविवार रात को बाइक से कादरगंज से म्यांऊ की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही ग्राम लखापुर के निकट पहुंची। तभी अचानक जंगल से एक नीलगाय हाईवे पर आ गई।
बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। वे लहूलुहान हो गए और गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए। दोनों युवकों का इलाज अब दिल्ली में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें