फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मंडनपुर-नगला केहर मार्ग का होगा जीर्णोद्धार, आवागमन सुगम

विज्ञापन
फोटो08कासगंज लोक निर्माण विभाग कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर मंडनपुर-नगला केहर मार्ग के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 86.93 लाख रुपये की लागत आएगी। मंडनपुर से नगला केहर पंचगाई माता मार्ग से होते हुए दौंकेली जाने वाली सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। इसमें जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई थीं और गड्ढे हो गए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। नगला केहर के एक निवासी ने बताया कि बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। क्षेत्र के लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की थी। अब स्वीकृति मिलने से लोगों में खुशी है और आवागमन सुगम होगा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य कराया जाएगा। शासन ने निर्माण के लिए 8.69 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें