फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गैस सिलिंडर के लिए 30 किमी भटकने को मजबूर लोग

विज्ञापन
फोटो29सिढ़पुरा में गैस गोदाम से सिलिंडर लेने जाते बाइक सवार युवक ।संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण गैस संकट गहरा गया है। इससे जिले के कस्बा और आसपास के करीब 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। दो वर्ष पहले महारानी इंडेन गैस सेवा बंद होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इंडेन गैस उपभोक्ता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सम्मी कपूर गुप्ता ने बताया कि महारानी इंडेन गैस सेवा बंद होने पर उपभोक्ताओं के रसोई गैस कनेक्शन एटा की सहोरी इंडेन गैस सेवा और बिनी ग्रामीण इंडेन गैस सेवा बागबाला पर स्थानांतरित किए गए थे। इनके अलावा अमांपुर की अजीत इंडेन गैस सेवा पर भी कनेक्शन भेजे गए। ये एजेंसियां कस्बे से 20 से 30 किलोमीटर दूर स्थित हैं। कस्बा से मात्र तीन किलोमीटर दूर बाछमई इंडेन गैस सेवा पर कोई कनेक्शन नहीं भेजा गया।
सिलिंडर की कमी के बाद घर पर आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए दूर की एजेंसियों तक जाना पड़ रहा है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी से व्यापार भी प्रभावित है। मिष्ठान्न भंडार और बेकरी कोयला, उपले या लकड़ी की भट्ठी का उपयोग कर रहे हैं। उपभोक्ता प्रदीप मिश्रा ने बताया कि डीएसी संख्या मिलने के 10 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। इससे घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। प्रवेश गुप्ता ने बताया कि बुकिंग के 10 दिन बाद भी बागवाला से सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन

इंडेन गैस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीसरे दिन घर पर आपूर्ति का आश्वासन दिया है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें