फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो10कासगंज में पोस्टमार्टम गृह रोते बिलखते मृतक युवक राजीव उपाध्याय के परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात बरेली रेल मार्ग पर गांव भिटौना के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही माैत हो गई।मृतक की पहचान जिला एटा के थाना बागवाला स्थित गांव भनुपुरा निवासी राजीव कुमार उपाध्याय (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजीव कासगंज के सोरोंजी मार्ग पर एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह गांव भिटौना में किराए के मकान में रहते थे। उनके रिश्तेदार नवनीत मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर रात कंपनी से काम खत्म कर वह गांव भिटौना जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें