कासगंज। सोरोंजी कोतवाली के गांव नगरिया में गऊपुरा मोड़ पर बुधवार शाम 7 बजे बेहोशी में एक युवक मिला था। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
नगरिया में बेहोशी की हालत में युवक के मिलने पर उसे एंबुलेंस से सोरोंजी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर सोरोंजी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से जानकारी की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया है। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक युवक ने पीली टीशर्ट, नीला हाफ पेंट पहने है। उसका रंग सांवला और उम्र करीब 30 वर्ष है।