फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ममता, गौरव और मयंक ने कांस्य जीतकर टीम का मान बढ़ाया

Tue, 03 Mar 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में  कांस्य पदक विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। जूडो की लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मंडल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में ममता, गौरव और मयंक ने कांस्य पदक जीतकर टीम का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 32 किलो भार वर्ग में ममता ने कठिन मुकाबलों के बाद शानदार खेल दिखाया और कांस्य पदक जीतकर बालिका वर्ग में अपनी काबिलियत साबित की। ममता की यह जीत टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली रही। वहीं 35 किलो भार वर्ग में गौरव ने प्रतिद्वंदियों को हराते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। गौरव का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।
बालक वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में मयंक राजपूत ने भी कांस्य पदक जीतकर मंडल का परचम लहराया। मयंक ने मुकाबलों में तकनीक और ताकत का बेहतरीन मेल दिखाया, जिससे वह पदक विजेताओं में शामिल हुए।
विज्ञापन

कोच पंकज ने कहा कि प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने जिस जोश और तकनीक के साथ मुकाबला किया, वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी सफलता की ओर संकेत करता है। टीम के पदक विजेताओं ने अपने खेल से मंडल का मान बढ़ाया और आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें