फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फाल्गुन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगास्नान

Tue, 03 Mar 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो18सोरोंजी में हरि की पौड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। फाल्गुन पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला सुबह पौने सात बजे तक अनवरत चलता रहा। इसके बाद चंद्रग्रहण के कारण सूतक लग जाने से गंगा घाट सूने हो गए। समीपवर्ती कछला गंगाघाट के अलावा जिले के कादरगंज गंगाघाट, हरि की पौड़ी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे।
विज्ञापन


तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी घाट पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थपुरोहितो से अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए अनुष्ठान कराने के बाद गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना और आरती कर प्रसाद बांटा। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा भी की। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को श्रद्धालुओं ने वस्त्र व खाने पीने की वस्तुएं दान की। श्रद्धालुओं द्वारा संत आश्रमों में पहुंचकर संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया। वहीं कादरगंज व कछला गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। मां गंगा की पैरावनी की।


मंदिरों में किए देवदर्शन

सोरोंजी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी किनारे क्षेत्राधीश वराह मंदिर, रघुनाथ जी, सोमेश्वर दरबार, द्वारिकाधीश, बालाजी, सिद्ध विनायक, गंगा माता, मानस मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें