फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहावर गेट पर बड़ी कार्रवाई: 1488 बोतल संदिग्ध सॉस जब्त, खाद्य विभाग ने भरा सैंपल

Mon, 06 Jul 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 24 - कासगंज के सहावर गेट ​स्थित वैष्णवी फूड वर्क में मिली सॉस के भंडारण को सीज करते मुख्य
विज्ञापन
कासगंज। बाजार और घरों की रसोई तक पहुंचने से पहले ही संदिग्ध सॉस की एक बड़ी खेप पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शिकंजा कस दिया है। सहावर गेट स्थित शिवपुरी कॉलोनी की एक निर्माण इकाई पर सोमवार को की गई छापेमारी में मिलावट के संदेह पर लगभग 967 किलोग्राम सॉस सीज कर दिया गया। टीम ने मौके से दो नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह ने शिवपुरी कॉलोनी स्थित वैष्णवी फूड वर्क का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही परिसर में जांच शुरू कर दी गई। इससेदौरान प्रतिष्ठान में कुल 62 कार्टन सॉस भंडारित मिला, जिनमें प्रत्येक कार्टन में 24-24 बोतलें रखी थीं। इस तरह मौके पर कुल 1,488 बोतलें पाई गईं। प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता पर संदेह होने पर विभाग ने दो नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं कार्रवाई के दौरान लगभग 967 किलोग्राम सॉस को सीज कर मौके पर ही कारोबारी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें