फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में मैनपुरी के कांवड़िए की मौत

विज्ञापन
मृतक रोहित का फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में मैनपुरी के कांवड़िए की मौत हो गई। लहरा गंगा घाट जाते समय रतन दुलारे अस्पताल के पास दूसरे वाहन से बाइक टकराने से हादसा हुआ। हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए। एक को हालत नाजुक होने पर एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार में गांव रठेरा निवासी रोहित उर्फ छोटू (22) पुत्र राम नक्षत्र बाइक से कांवड़ भरने के लिए रविवार रात लहरा गंगा घाट जा रहे थे। उनके साथ करीब 40 कांवड़ियों की टोली बाइक से जल भरने जा रही थी।
सोरोंजी थाना क्षेत्र में रतन दुलारे अस्पताल के पास उनकी बाइक किसी दूसरे वाहन ने टकराई गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार धर्मेंद्र और रिंकेश घायल हो गए।
विज्ञापन

जत्थे में शामिल जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका जत्था बाइक से जल भरने जा रहा था। इस दौरान रोहित की बाइक दूसरे वाहन से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, रिंकेश की हालत नाजुक होने पर उसे एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें