फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देगा मधुसूदन ग्रुप

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05नोवा डेयरी प्लांट का फाइल फोटो। - फोटो : गूजीपुर गांव ​स्थित बाग में बनी पक्की पिच दिखाते प्रशांत वीर के छोटे भाई आर्यवीर।
विज्ञापन
कासगंज। वर्ष 2005 से श्वेत क्रांति बढ़ाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट कंपनी नोवा ने यहां बड़ा प्लांट स्थापित कर जिले को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा और करीब दो दशक की यात्रा पूरी की। अब मधुसूदन ग्रुप ने नोवा के दुग्ध प्लांट को लीज पर दुग्ध उत्पादन और बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस संबंध में बुधवार को कंपनी के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मूलचंद्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह से मुलाकात की।जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्हें नोवा डेयरी के प्लांट को लीज पर लिए जाने के अलावा श्वेतक्रांति पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए भी उन्हें प्रेरित किया। मधुसूदन ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मूलचंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिले में नोवा डेयरी प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। इस कंपनी को दो दिन पूर्व से मधुसूदन ग्रुप ने टेकओवर कर लिया है। अब जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा जिससे इससे जुड़े किसानों को लाभ मिल सके। दूध से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें