फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में LPG टैंकर पलटा, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; रूट कर दिया गया डायवर्ट

Mon, 16 Mar 2026 01:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के मथुरा-बरेली मार्ग पर एलपीजी टैंकर पलटने से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग ने ट्रैफिक डायवर्ट कर क्षेत्र को घेर लिया है। कनीकी टीम रिसाव रोकने के लिए मथुरा से रवाना हो चुकी है।
 
विज्ञापन
कासगंज में LPG टैंकर पलटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में मथुरा-बरेली मार्ग पर मोहनपुरा के निकट एक एलपीजी टैंकर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर से गैस का रिसाव शुरू होने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया और टैंकर के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने से रोका। घटना लगभग दोपहर 12 बजे हुई। मथुरा रिफाइनरी को टैंकर में हो रहे रिसाव की सूचना दे दी गई है, और वहां से एक तकनीकी टीम रिसाव को रोकने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से गैस लेकर बरेली जा रहा था। मौके पर दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी, अग्निशमन अधिकारी नितेश शर्मा और उनकी टीमें मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर तैनात हैं। अधिकारी तकनीकी टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि रिसाव को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें