फोटो 44 - कासगंज के गांव कांतौर में झुके विद्युत पोल को ग्रामीणों द्वारा लकड़ी की बल्ली लगाकर र
मोहनपुरा। विकास खंड क्षेत्र के गांव कांतौर में सोमवार रात बिजली का पोल अचानक झुक जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते सतर्क ग्रामीणों ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे पोल को संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर पोल को जल्द बदलने की मांग की है।
सोमवार रात करीब 9 बजे कांतौर गांव की मुख्य गली स्थित तिराहे पर लगे पोल से चरमराने की आवाज आई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण अनुज पुंढीर ने बताया कि पोल को काफी झुका देख चार-पांच ग्रामीणों ने मिलकर तुरंत लकड़ी की मजबूत बल्लियां और रस्सियों के सहारे उसे रोक दिया। जिस स्थान पर यह पोल लगा है, वहां से दिनभर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन रहता है।
ग्रामीण सुखेंद्र सिंह पुंढीर, अमित सिंह, आर्यन पुंढीर, आदित्य पुंढीर, नितिन कुमार, महावीर सिंह, राकेश पुंढीर, संजय सिंह और मदन सिंह ने बताया कि उन्होंने तत्काल लाइनमैन को इसकी सूचना दी है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में ऐसे जर्जर पोल कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए विभाग को जल्द से जल्द इनकी मरम्मत या बदलाब कराना चाहिए।
वर्जन :
कांतौर गांव में लाइनमैन को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन कराया जाएगा और समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - सुरेश चंद्र, अवर अभियंता