फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आज तय होगी कासगंज बार की कमान, मतदान की तैयारियां पूरी

Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया जाएगा, जिसमें 437 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर बेबी शर्मा, कैलाश चंद्र और मोरध्वज वर्मा के बीच टक्कर मानी जा रही है। वहीं जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अजीत कुमार, दुष्यंत गौतम, राजेश कुमार, पंकज कुमार चतुर्वेदी और सतेंद्र कुमार सैनी के बीच बहुकोणीय मुकाबला है।
ट्रेजरार पद के लिए महीपाल, विजय प्रताप सिंह और गौरव रायजादा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी के तीन पदों के लिए अनूप कुमार, अंकित वर्मा, ज्योति और प्रमोद सक्सेना चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह यादव ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे मतदान के समय अपना सीओपी सर्टिफिकेट और बार एसोसिएशन की रसीद अनिवार्य रूप से साथ लाएं। मतदाता अपने साथ मतदेय स्थल में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें