फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लालकुआं-कासगंज पैसेंजर का बदला समय

Fri, 02 Jan 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01कासगंज में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बहेड़ी–देवरनियां रेलखंड पर बैलास्ट क्लीनिंग मशीन (बीसीएम) से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते लालकुआं–कासगंज पैसेंजर ट्रेन 2 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन 1 घंटा 45 मिनट की देरी से संचालित होगी। बहेड़ी से देवरनियां के बीच ट्रैक से गिट्टी की सफाई का कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए प्रतिदिन सुबह 9:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान इस रेलखंड पर रेल यातायात बाधित रहेगा। यह कार्य लगातार 14 दिनों तक चलेगा। बीसीएम कार्य के कारण लालकुआं से कासगंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 45 मिनट विलंब से पहुंचेगी। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का संचालन दोबारा अपने तय समय के अनुसार किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैक की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए बहेड़ी–देवरनियां रेलखंड पर बैलास्ट क्लीनिंग मशीन से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसी के चलते अस्थायी रूप से ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें