फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: साल के पहले दिन 16 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Fri, 02 Jan 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43ढोलना पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना पुलिस ने नए साल के पहले दिन जुआ अधिनियम के 16 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 14 की तलाश जारी है। ढोलना पुलिस ने बीते दिसंबर माह में जुआ घर पर छापामार कार्रवाई की थी। इस मामले में 16 आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विवेचना के आधार पर पाया गया कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार को सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। ढोलना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों मोहनपुरा निवासी धर्मवीर और खैरपुर निवासी धनीराम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों पप्पन उर्फ अभय, अमन उर्फ कालू, यशपाल, सतेंद्र यादव, कौशल, राकेश कुमार, चरन सिंह, ओमवीर, वीरेश, धीरज कुमार, मुकेश, सत्यभान सिंह, उदयवीर उर्फ छोटू और सोनू की तलाश जारी है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार का संगठित अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें