फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मजदूर की बेटी ने 89.80% अंक हासिल कर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद सोरोंजी क्षेत्र की छात्रा अंजली ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मजदूर की बेटी अंजली ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। अब उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर देश सेवा करना है।
विज्ञापन

श्रीगणेश इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली के पिता दिनेश मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी माता ऊषा ग्रहणी है। आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति होने के बावजूद परिवार ने अंजली की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और बेहतर परिणाम हासिल किया।
उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी अंजली की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी है। अंजली की यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें