फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो 52 - मृतक मजदूर विश्वजीत का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। गांव बिजोरा स्वर्गद्वारी में मंगलवार की सुबह मंदिर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर विद्युत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अजीत बताया कि गांव में निर्माणाधीन बजरंगबली मंदिर के लिंटर का कार्य चल रहा था। विश्वजीत उर्फ पौवा (30) वहां पर मजदूरी का कार्य करा रहा था। विश्वजीत लिंटर की सटरिंग के लिए लोहे की प्लेट लेकर सीढ़ी पर चढ़ रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस कर नीचे गिर गया और घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अजीत ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात विश्वजीत से दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन

तभी से दोनों साथ रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। 15 दिन पहले दोनों गांव बिजोरा स्वर्गद्वारी आए थे और यहां निर्माणाधीन बजरंग बली मंदिर में मजदूरी कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें