फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पांच घंटा लेट हुई कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन

Thu, 25 Dec 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो08कासगंज में रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की ठंड में बैठे यात्री ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की ठंड में लगातार कोहरा पड़ा रहा है। कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटा देरी से जंक्शन पर पहुंची। कोलकाता से छूटने के बाद यह ट्रेन सुबह 6:44 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचती है। कोहरा में दृश्यता कम होने के कारण ट्रेन सुबह 11:48 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 10 मिनट ठहरने के बाद हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन होते हुए ग्वालियर की ओर रवाना हुई। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें