कासगंज। जिला अस्पताल में अब विटामिन डी की जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। जांच शुरू होने से विशेषकर अस्थि रोग से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब मरीजों को इस जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जाडे के मौसम में अस्थिरोग से जुडे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन ही काफी संख्या में मरीज अपनी समस्या लेकर अस्पताल आ रहे थे। अब तक विटामिन डी की जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को बाहर निजी प्रयोगशालाओं में महंगी जांच करानी पड़ती थी। नई सुविधा शुरू होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
चिकित्सकों का कहना है कि हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों के दर्द और थकान जैसी समस्याओं में विटामिन डी की जांच अत्यंत आवश्यक होती है। जिला अस्पताल में जांच उपलब्ध होने से सही समय पर उपचार संभव हो सकेगा।
विटामिन-डी की कमी के लक्षण
-ब्लड प्रेशर बढ़ जाना
-चेहरे और हाथों में झुर्रियां पड़ने लग जाना
-हड्डियों में दर्द
-मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना
-थकावट, किसी भी काम में मन न लगना
-अधिक नींद आना, डिप्रेशन
विटामिन-डी की कमी से होने वाले रोग
-हड्डी की बीमारियां, ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपोरोसिस
-हृदय रोग संबंधी बीमारियां
-डायबिटीज
-संक्रामक एवं सूजन संबंधी रोग
-कैंसर
वर्जन
जिला अस्पताल में विटामिन डी की जांच की व्यवस्था शुरू हो गई है। मरीजों के इलाज में अब आसानी हो जाएगी। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस